logo

मुख्यमंत्री को बधाई देनेवालों का सिलसिला जारी

ajay2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नववर्ष के अवसर पर आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विभिन्न विभागों के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सौजन्य भेंट की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सोरेन ने सभी पदाधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के कार्यों में सेवा-भावना और निष्ठा के साथ योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नया वर्ष राज्य के विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने का संकल्प लेकर आए, जिससे झारखण्ड की जनता को सुशासन और समृद्धि का लाभ प्राप्त हो।

 इस अवसर पर विकास आयुक्त -सह-अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग राहुल कुमार पुरवार, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार (IAS), सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मनोज कुमार, सचिव (व्यय), वित्त विभाग अबू इमरान, आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग अमित कुमार, आयुक्त, मनरेगा मृत्यंजय वर्णवाल, उपायुक्त, पलामू  समीरा एस, उपायुक्त, गिरिडीह रामनिवास यादव, उपायुक्त, खूंटी आर. रॉनीटा, उपायुक्त, चतरा  कीर्तिश्री, उपायुक्त, लातेहार उत्कर्ष गुप्ता, उपायुक्त, गुमला  प्रेरणा दीक्षित तथा उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज उपस्थित थे।

 

Tags - Jharkhand New Year CM Hemant Soren police officers congratulations best wishes