द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में हायर एजुकेशन में सुधार के लिए एक नये पुरस्कार योजना शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत क्वालिटी ऑफ एजुकेशन के लिए नौ तरह के पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा इससे जुड़े आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस योजना को 'झारखण्ड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना' नाम दिया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग ने जो आदेश जारी किये हैं उसके मुताबिक अलग-अलग कैटेगरी में 9 तरह के पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। इस पुरस्कार की राशि 1 से 8 लाख रुपए तक की होगी। बता दें कि इस योजना को लागू करने का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थानों को सम्मानित करना है। .jpeg)
राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आजीवन बेहतर योगदान के लिए इस पुरस्कार को प्रदान किया जाएगा। वहीं पुरस्कृत व्यक्ति समूह को 8 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यदि पुरस्कार के लिए किसी समूह का चयन किया जाता है, तो पुरस्कार की राशि उस समूह के सभी सदस्यों के बीच समान रूप से वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही पुरस्कृत व्यक्ति व समूह को प्रमाण पत्र तथा स्मृतिचिह्न प्रदान किया जायेगा।
बता दें कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना और बेहतर काम करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थानों को सम्मानित करना है।

ये किये जायेंगे सम्मानित
प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) 2.00 लाख रुपये
द्वितीय स्थान (रजत पदक) 1.50 लाख रुपये
तृतीय स्थान (कांस्य पदक) 1.00 लाख रुपये
प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) 5.00 लाख रुपये
द्वितीय स्थान (रजत पदक) 4.00 लाख रुपये
तृतीय स्थान (काँस्य पदक) 3.00 लाख रुपये
प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) 2.00 लाख रुपये
द्वितीय स्थान (रजत पदक) 1.50 लाख रुपये
तृतीय स्थान (काँस्य पदक) 1.00 लाख रुपये
प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) 5.00 लाख रुपये
द्वितीय स्थान (रजत पदक) 4.00 लाख रुपये
तृतीय स्थान (काँस्य पदक) 3.00 लाख रुपये.jpeg)
प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) 2.00 लाख रुपये
द्वितीय स्थान (रजत पदक) 1.50 लाख रुपये
तृतीय स्थान (काँस्य पदक) 1.00 लाख रुपये
प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) 5.00 लाख रुपये
द्वितीय स्थान (रजत पदक) 4.00 लाख रुपये
तृतीय स्थान (काँस्य पदक) 3.00 लाख रुपये