logo

चंद्रपुरा के एक क्षेत्र में डुमरी उपचनाव के मद्देनजर ड्यूटी कर रहे STF को एक वाहन से मिला 10 लाख

TYY.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

डुमरी चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सभाओं का दौर चल रहा है। दोनों पार्टियां अपनी ओर से चुनाव प्रचार प्रसार में लगी है। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हो इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से भी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बीच आज बोकारो जिले के चन्द्रपुरा प्रखंड स्थित दुग्धा ओपी स्थित तरंगा चौक के पास एक वाहन से स्पेशल सर्विलांस टॉस्क फोर्स को 10 लाख कैश बरामद हुए हैं। जिस गाड़ी से पैसे बरामद हुए हैं वह बोलेरो है, जिसका नंबर Jh 17c3744 हैं। बता दें कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर स्पेशल सर्विलांस टॉस्क फोर्स को ने कार्रवाई के दौरान यह पैसे मिले हैं। टीम उक्त बोलेरो को अपने साथ ले गई। रुपये की गिनती की जा रही है। टीम मामले की जांच में जुट गई है। राजीव मिश्रा नामक व्यक्ति ने द फॉलोअप को यह सूचना दी कि यह पैसा उनके रिश्तेदार का था। इस पैसा का चुनाव से कोई संबंध नहीं है। उनका एक काम गोमो में चल रहा है। यह पैसा बालू-गिट्टी और मजदूरों को देने के लिए ले जाया जा रहा था। बता दें कि 5 सितंबर को डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। यह सीट शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद से ही खाली है। फिलहाल उनकी पत्नी बेबी देवी को उपचुनाव से पहले ही मंत्री पद की शपथ दिला दी गई है। अब देखना होगा कि इस चुनाव का परिणाम क्या आता है क्योंकि एक तरफ इंडिया पार्टी की तरफ से बेबी देवी मैदान में है। तो वहीं दूसरी तरफ यूपीए की तरफ से आज सुप्रत्याशी यशोदा देवी चुनाव मैदान में है।