logo

विधानसभा अध्यक्ष ने धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, बोले- 'वे पूरे राष्ट्र के प्रेरणा स्रोत'

mahto_ravindra.jpg

द फॉलोअप डेस्क

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा, "धरती आबा बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे। हमें गर्व है कि हम उसी राज्य के रैयत हैं जहाँ उनका जन्म हुआ। धरती आबा ने अपने संघर्ष तथा नेतृत्व क्षमता के बूते अल्पायु में ही इस प्रांत से जन अधिकार की लड़ाई लड़ी और भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए रांची कारावास के दौरान आज ही के दिन उनका देहांत हुआ। महान क्रांतिकारी धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मैं समस्त झारखंड वासियों एवं झारखंड विधानसभा की ओर से उन्हें नमन करता हूँ।"इस मौके पर झारखंड विधानसभा परिसर में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ब्रम सहित अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।



 

Tags - Jharkhand latest News Jharkhand Updates latest jharkhand News jharkhand updates latest updates in Hindi Birsa Munda rabindranath Mahto jharkhand Assembley Speaker jharkhand Updates latest news latest news in hindi