logo

जामताड़ा : परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य ने तोड़ा दम, पेड़ से लटका मिला मिथुन का शव

yinet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत भेलुआ गांव में  एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोर, मिथुन राय ने सुनसान झाड़ियों के बीच पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।
​जानकारी के अनुसार, भेलुआ निवासी सुरेश राय का पुत्र मिथुन राय बुधवार को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी की ओर नहाने गया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने मिथुन का शव नदी किनारे एक करंज के पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ पाया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद कुंडहित थाना के एस.आई. तपन कुमार सेन एवं श्रीराम पंडित दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर उसका पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
​मिथुन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मिथुन अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। मेहनत-मजदूरी कर वह अपने माता-पिता और छोटे भाई का भरण-पोषण कर रहा था। उसके पिता नियमित रूप से घर पर नहीं रहते थे, जिससे पूरे घर की जिम्मेदारी मिथुन के कंधों पर ही थी। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार के सामने अब जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है।

 

Tags - Bhelua village news 17-year-old boy suicide Hanging case in Jamtara district Police investigation in Jamtara Teen suicide in Jamtara Rural Jharkhand tragedy Riverbank suicide case Family tragedy in Jamtara Poverty and suicide case Jamtara Village