logo

UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर गढ़वा में सवर्ण समाज ने बुलाई विशाल आमसभा

UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर गढ़वा में सवर्ण समाज ने बुलाई विशाल आमसभा

गढ़वा:

UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच मंच ने 9 सिंतबर को गढ़वा जिला मुख्यालय में विशाल आमसभा सह धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया है। सोमवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में वक्ताओं ने जानकारी दी है कि सवर्ण समाज के हितों की रक्षा और विभिन्न सामाजिक मांगों को लेकर आंदोलन करने का फैसला किया गया है।

 

संगठन की प्रमुख मांगें क्या हैं! 
संगठन की प्रमुख मांगों में आरक्षण व्यवस्था को जाति के बजाय पूर्णतः आर्थिक आधार पर लागू करना, देश में लागू दोहरे आरक्षण को तत्काल समाप्त करना, सवर्ण समाज के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सवर्ण आयोग का गठन करना तथा एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में आवश्यक सुधार कर इसके दुरुपयोग को रोकना शामिल है।

सवर्ण समाज का उत्पीड़न बंद हो
इसके अलावा सवर्ण समाज का उत्पीड़न बंद करने और प्रत्येक नागरिक को कानून के तहत समान अधिकार एवं सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इन्हीं मांगों को लेकर 9 सितंबर को गढ़वा में विशाल आमसभा सह धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
 

Tags - Jharkhand NewsGarhwaUGC LawJharkhand Garhwa News