logo

सत्ता पक्ष भी सदन में छात्र आंदोलन पर देगा भाजपा को करारा जवाब

5665.jpg


द फॉलोअप, रांची
06 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आहूत षष्ठम झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र की तैयारियों एवं रणनीति को लेकर आज डॉ. श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (ATI), रांची में सत्ता पक्ष के  मंत्रियों एवं विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने की तथा आगामी सत्र के सफल, सार्थक एवं सुचारू संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी देते हुए कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने बताया कि सीएम ने यहां तक कहा कि जांच एजेंसी जरूरी समझती है तो सीएम हाउस में रेड कर सकती है। उधर राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है। छात्र भी अब दो कदम बढ़ाए।


सूत्रों के अनुसार सत्ता पक्ष ने मानसून सत्र में विपक्ष को छात्र आंदोलन पर करारा जवाब देने का फैसला किया है। इसके लिए फूल प्रूफ रणनीति तैयार की गयी है। उसमें भाजपा के शासन काल में हुई गड़बड़ियों और वर्षों से चल रही सीबीआई जांच को रेखांकित किया जाएगा। आज की बैठक में सत्ता पक्ष के हर विधायक को पूरी तैयारी के साथ सदन में आने और सजग रहने का निर्देश भी दिया गया। छात्रवृत्ति की राशि देने में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे भेदभाव को रखा जाएगा।

Tags - Jharkhand Monsoon Session Ruling Party Meeting of MLAs BJP