logo

NHM में 298 संविदा पदों की बहाली पर लगी रोक, CMO ने जांच का दिया आदेश 

cmo_cancel.jpg

द फॉलोअप डेस्क
NHM यानि नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के तहत 298 संविदा पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर CMO ने रोक लगा दी है। बताते चलें कि, 20 जून 2025 को NHM पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। उसके बाद परीक्षा ली गई, लेकिन जब इसका रिजल्ट आया तो कुछ अभ्यर्थियों द्वारा इस पर आरोप लगाया गया यह कहते हुए कि परीक्षा फेयर नहीं हुआ है। बताते चलें कि, NHM द्वारा 39 पद वरीय अस्पताल प्रबंधक के लिए, 201 पद अस्पताल प्रबंधक के लिए , 29 पद वित्तीय प्रबंधक के लिए और आईटी एग्जीक्यूटिव के लिए 29 पदों का आवेदन मांगे गए थे। इन सभी पदों पर अनुबंध आधारित नियुक्ति की जानी थी। वहीं, इन सभी पदों के लिए 41 हजार से 60 हजार रुपये तक मासिक मानदेय निर्धारित किया गया था।

हालांकि, अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय ने NHM के प्रशासनिक पदाधिकारी के माध्यम से एचआर सेल से स्पष्टीकरण मांगा था और साथ ही पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया था। बहरहाल,जांच में पता चला कि अभ्यर्थियों द्वारा लगाए गए आरोप, योग्य अभ्यर्थियों को चयन सूची से बाहर रखने और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरतने की शिकायतें सच निकली। इसकी जानकारी झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति ने इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को दी।

बताते चलें कि, 28 और 29 नवंबर को चयन प्रक्रिया प्रस्तावित थी, लेकिन उससे पहले 31 अक्टूबर को एक पत्र जारी कर अभ्यर्थियों को दोबारा से डॉक्यूमेंट अपलोड करने को कहा गया। इसके लिए उन्हें केवल दो दिन 1 और 2 नवंबर का समय दिया गया था। जबकि इंटरव्यू 3 नवंबर को होनी तय थी। हालांकि, झारखंड में बहाली और नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगना कोई नई बात नहीं है। फिलहाल, इस पूरी प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है।

Tags - NHM Jharkhand recruitment stay National Health Mission 298 posts Contractual recruitment cancelled CMO inquiry order Hospital Manager vacancy Jharkhand Senior Hospital Manager post Financial Manager NHM IT Executive vacancy Recruitment irregularit