द फॉलोअप, रांचीः
बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी होने तक 25 सितंबर से राँची नगर निगम खुद खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल पर टोल टैक्स वसूलेगा। निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल की बंदोबस्ती की प्रक्रिया वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूर्ण होने एवं नियमानुसार अंतिम निर्धारण होने तक बस टर्मिनल में टोल शुल्क की वसूली राँची नगर निगम द्वारा अपने स्तर से की जाएगी। इस संबंध में पूर्व संवेदक से बस टर्मिनल से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज, अभिलेख एवं अन्य विवरण प्राप्त करते हुए दिनांक 24.09.2026 तक हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। इसके उपरांत दिनांक 25.09.2026 से बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में टोल शुल्क की वसूली राँची नगर निगम द्वारा नियमानुसार अपने स्तर से की जाएगी। इसके साथ साथ निगम ने बस संचालकों, वाहन मालिकों एवं बस परिचालन से जुड़े कर्मियों से अनुरोध किया है कि दिनांक 25.09.2026 से टोल शुल्क का भुगतान केवल राँची नगर निगम के अधिकृत कर्मियों को ही करें। किसी अनधिकृत व्यक्ति को टोल शुल्क का भुगतान न करें।
