logo

भाषा विवाद : हरमू विद्यानगर में 27 फरवरी को प्रतिकार सभा ऐतिहासिक होगी: कैलाश यादव 

kailu_mnc.jpg

रांचीः
 आज हटिया बॉस्को नगर में जनजागरण अभियान के तहत अखिल भारतीय भोजपुरी, मगही, मैथिली अंगिका मंच ने बैठक आयोजित किया था। बैठक की अध्यक्षता डॉ आरपी सिंह ने की। बैठक में उपस्थित लोगों ने बोकारो, धनबाद से भोजपुरी, मगही को क्षेत्रीय भाषा से हटाने के खिलाफ आक्रोश जताया।  सभी लोगों ने कहा कि भोजपुरी, मगही, मैथिली अंगिका एवं हिंदी भाषा की अस्मिता बचाने के लिए हम एकजुट होकर सरकार के निर्णय का प्रतिकार करेंगे। 


प्रतिकार सभा में हो शामिल 
बैठक में विशेष रूप से शामिल मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने सभी लोगो को से अपील की है कि लोग राज्यहित में  27 फरवरी को 11 बजे से प्रतिकार सभा में शामिल हों। यह सभा हरमू विद्यानगर में आयोजित होने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रतिकार सभा के माध्यम से फिर से इन सभी भाषाओं को राजभाषा में शामिल करने को लेकर हेमंत सरकार पर हम सभी दबाव बनाने में कामयाब हो सकेंगे। अगर सभी लोग एकजुटता के साथ विरोध करने का संकल्प लेंगे तो प्रतिकार सभा में एक बड़े निर्णय का ऐलान किया जाएगा। 


ये सभी रहे शामिल 
बैठक में राजकिशोर सिंह ,सरजू प्रसाद ,सुरेश सिंह ,राजीव रंजन ,चंद्रिका प्रसाद ,प्रेमशंकर सिंह ,कमल ओझा ,बैजनाथ यादव ,अरुण यादव ,लालदेव तिवारी ,पंकज वर्मा ,महेश तिवारी, कमलेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।