द फॉलोअप डेस्क
आम लोगों की समस्याओं को दूर करना। उनको मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना ही एक जनप्रतिनिधि का काम मुख्य काम है। इस मामले में महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह एक जनप्रतिनिधि की परिभाषा को सार्थक करती नजर आ रही हैं। यह कहना है महागामा विधानसभा क्षेत्र की जनता का। स्थानीय लोगों के अनुसार हाल ही में भीषण गर्मी में मेहरमा, महागामा, ठाकुरगंगटी वासियों को पानी की हो रही परेशानी की जानकारी प्राप्त होते ही विधायक ने पानी की किल्लत दूर करने के लिए खराब पड़े सभी चापाकल को ठीक कराया। उसी प्रकार कमरगामा गांव निवासी डेजी कुमारी ने एक माह पूर्व आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा किया था, लेकिन प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक ने डेजी कुमारी का आय प्रमाण पत्र एक दिन में निर्गत करवाने का आग्रह डीसी गोड्डा से किया। अब डेजी कुमारी को आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है। इधर, क्षेत्र में जल संकट को दूर करने को लेकर दीपिका पांडे सिंह कहती हैं कि अपने विधानसभा वासियों को आश्वस्त करती हूं कि जल्द ही यह समस्या खत्म हो जाएगी।

सड़क निर्माण के लिए बैठ गईं थी पानी में
एनएच-133 की कीचड़ और पानी से भरी सड़क पर महागामा की जनता चलने को विवश थी। लेकिन एक संवदेनशील जनप्रतिनिधि के प्रयास का ही प्रतिफल है कि एनएच-133 की सूरत अब बदल गई है। लोगों की हर दिन की पीड़ा को दूर करने के लिए दीपिका पांडे सिंह ने कीचड़ और गंदे पानी से लबरेज सड़क पर बैठी थी। घंटों में पानी में बैठी रहीं जिसका फायदा क्षेत्र की जनता को हुआ।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT