पाकुड़/नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालझारी व बीचामहल पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले बड़पोखर,कारियोडीह व झेनागड़िया गांव के सैकड़ों गरीब व असहाय जरुरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों के बीच झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य हाजी समद अली ने शीत लहरी ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया।.jpg)
जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है, ताकि इस शीतलहरी में गरीब व असहाय व्यक्ति को ठंड से राहत मिल सके। वहीं कंबल पाकर महिलाओं व बुजुर्गों ने विधायक हेमलाल मुर्मू व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कंबल मिलने से इस कड़ाके भरी ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
साथ ही झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने बताया कि विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से प्रखंड के सभी पंचायतों में लगातार कंबल वितरण का कार्य जारी है, इस कड़ाके भरी ठंड में कंबल पाकर गांव के असहाय लोग विधायक हेमलाल मुर्मू को धन्यवाद देते हुए काफी प्रशंसा कर रहे हैं।