logo

गिरिडीह में जंगल से पकड़े गए 5 साइबर अपराधी, लिंक भेजकर खाते से उड़ाते थे पैसा

a775.jpg

गिरिडीह:

पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर साइबर थाना की टीम ने आज त्वरित छापेमारी कर ताराटांड़ थानाक्षेत्र के मिडिल स्कूल ताराटाड़ के पीछे पड़े जंगल से कुल 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारोक्ति में कहा है कि वे "customersupport.apk" और "wifiairtel.apk" नामक फर्जी APK फाइलें भेजकर लोगों को ठगते थे।

2 आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से 10 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, 1 लैपटॉप और 4 मोटर साइकिल ब्रेक लेकर जब्त किए। गिरफ़्तार आरोपियों में जनार्दन मंडल (आयु लगभग 26), अशोक कुमार (आयु लगभग 24), बब्लु कुमार (आयु लगभग 26), और बिष्णु कुमार (आयु लगभग 23) शामिल हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अशोक कुमार और बबलु कुमार पहले भी साइबर ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की
घटना के संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 21/2026 दिनांक 10.07.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गयी है। छापेमारी में साइबर थाना प्रभारी पुनीत नायब निरीक्षक रामेश्वर भगत एवं उनकी टीम मौजूद रहे।

Tags - Cyber CrimeGiridihCyber CriminalJharkhand