logo

हेमंत सरकार की विफलताओं और धोखे से राज्य की जनता हताश और निराश : आजसू

ajsu61.jpg

रांची : राज्य की जनता को सरकार की वादाख़िलाफियों से अवगत कराने के लिए आजसू पार्टी की ओर से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन जगरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को भी कई विधानसभा क्षेत्रों के अलग अलग पंचायतों में वहां के विधानसभा प्रभारियों और पदाधिकारियों की ओर से जन जागरण पदयात्रा के माध्यम से सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष रखा गया। मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आज से 5 वर्ष पहले वर्तमान में सत्ता पर बैठे राजनेता लुभावने नारों और झूठे वादों की सीढ़ियां चढ़कर सत्ता के शिखर तक पहुंचे। इन्होंने वर्ष 2019 के चुनावी सभा में बड़े-बड़े वादे किए। लोकलुभावने नारों के भ्रमजाल में राज्य की जनता को ठगा गया। लोगों ने इनकी बातों पर विश्वास किया तथा इनपर भरोसा जताया। सरकार की विफलताओं और धोखे से राज्य की जनता हताश और निराश है। आज राज्य की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। युवाओं में आक्रोश है, किसानों में क्रोध है, महिलाएं मर्माहत है, गरीब हताश है और राज्य की आम जनता के मन में प्रतिशोध की आग सुलग रही है। राज्य की तीन करोड़ जनता इस भ्रष्ट एवं विभिन्न घोटालों के जनक व पोषक सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

 

युवा आजसू का बॉयोडाटा संग्रह अभियान जारी

 

युवा आजसू द्वारा राज्य भर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं का बॉयोडाटा संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को युवाओं का अपार समर्थन मिल रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बॉयोडाटा संग्रह किया जा रहा है। युवा आजसू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बेरोजगार युवाओं का डेटा इकट्ठा किया जा रहा है। यह अभियान 7 सिंतबर तक चलाया जाएगा।

आजसू पार्टी का मांडू विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह कल

 

आजसू पार्टी के मांडू विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह का शनिवार को मांडू प्रखंड के तरवा टाँड़, मुरपा और कुज्जू में किया जाएगा। मौके पर सभी चूल्हा प्रमुख पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो की उपस्थिति में अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी की ओर से हर विधानसभा क्षेत्र में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।