logo

पलामू के उत्तम हॉस्पिटल में हुआ था नवजात का जन्म, कुत्ता मुंह में दबाकर MMCH ले आया शव; अस्पताल सील

पलामू के उत्तम हॉस्पिटल में हुआ था नवजात का जन्म, कुत्ता मुंह में दबाकर MMCH ले आया शव; अस्पताल सील

पलामू:

Jhrkhand News: पलामू (Palamu) के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (MMCH) परिसर में मंगलवार को कुत्ते द्वारा नवजात का शव मुंह (Newborn Child Death) में दबाकर घूमने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पलामू के उपायुक्त और एसपी के निर्देश पर प्रशासन ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उक्त नवजात शिशु का प्रसव मेडिकल कॉलेज के पास स्थित उत्तम हॉस्पिटल में हुआ था।

हॉस्पिटल ने इलाज से जुड़े साक्ष्य मिटाए
 जिला प्रशासन की जांच में यह सामने आया है कि उत्तम हॉस्पिटल से नवजात के प्रसव और इलाज संबंधित साक्ष्यों को मिटाने का भी प्रयास किया गया था। प्रशासन ने उत्तम हॉस्पिटल और निपुण अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया है। इस पूरे जांच की जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी ऋत्विक मेहता को सौंपी गई है। 

अस्पताल परिसर में मच गया था हड़कंप
गौरतलब है कि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कुत्ता नवजात शिशु का शव मुंह में दबाकर मेडिकल कॉलेज परिसर में घूमता नजर आया। एक शिशु का शव लेकर घूम रहे कुत्ते को देख अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। 

Tags - Jharkhand NewsJharkhand Latest NewsPalamu DCMMCHNewborn Child