logo

भाजपा के चार जिलाध्यक्षों की भी हुई घोषणा, 14 जनवरी के बाद किसी भी समय प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

bjp_jsr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने आज राज्य के चार जिला भाजपा अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी।चार जिलाध्यक्षों में दो सामान्य और दो पिछड़े वर्ग से हैं। शुक्रवार को राज्य के 23 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गयी थी। नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के नेताओं ने बधाई शुभकामनाएं दी है।

झारखंड के सभी जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव या मनोनयन का रास्ता खुल गया है। पार्टी संविधान के अनुसार आधे से अधिक जिलाध्यक्षों का चुनाव हो जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है। भाजपा की केंद्रीय कमेटी ने आज झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को चुनाव प्रभारी भी बना दिया है। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार 14 जनवरी के बाद किसी भी दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव या मनोनयन हो सकता है। खरमास के कारण, प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन की प्रक्रिया को धीमा कर दिया गया था।

Tags - Jharkhand four district presidents announcement BJP