logo

झारखंड में 7 जून के बाद पहुंचेगा मानसून, संताल परगना के रास्ते देगा दस्तक; गर्मी से राहत कब...

a469.jpg

रांची:

झारखंड में 7 से 10 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान-निकोबार तक पहुंच चुका है और 7 से 10 जून के बीच संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। मानसून 26 मई तक केरल में दस्तक दे सकता है। गौरतलब है कि झारखंड में इस वर्ष अधिकतम तापमान  पिछले साल की तुलना में 5 से 7 डिग्री तक ज्यादा रहा।  मानसून आने तक लोगों को चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और लू से जूझना होगा।

25 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट
गौरतलब है कि 25 मई को झारखंड के गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। 26 और 27 मई को जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां समेत आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। यह स्थिति 29 मई तक बनी रहेगी। राजधानी रांची का तापमान 26 मई को 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मानसून आने पर ही गर्मी से राहत मिलेगी।  

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गर्मी-लू को देखकर दिया यह निर्देश
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत पंचायत प्रतिनिधियों  को अपने-अपने इलाके में लू को लेकर अलर्ट रहने को कहा। 

Tags - MonsoonJharkhandJharkhand Monsoon UpdateJharkhand Weather Forecast