logo

झारखंड में 30 जुलाई तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, 40 किमी की स्पीड से चलेगी हवा; वज्रपात होगा

monsoon5.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में अगले 5 दिन तक आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 26 जुलाई को गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिहंभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में मूसलाधार बारिश होगी। रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम 40 किमी की स्पीड से हवा चलेगी।

27 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश होगी
27 जुलाई को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिहंभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश का अलर्ट है। 28 जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। 29 और 30 जुलाई को पूरे झारखंड में गरज के साथ भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम 40 किमी की स्पीड से हवा चलेगी। झारखंड में अगले 2 दिन तक बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

मौसम का मिजाज देखते हुए विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर चले जाने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है। 

बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव डिप्रेशन में तब्दील
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव अब डिप्रेशन में बदल गया है। इसके  27 जुलाई तक और मजबूत होकर गहरे डिप्रेशन में तब्दील हो जाने की संभावना है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर दिखाई देगा। पिछले 24 घंटे में सिमडेगा में सर्वाधिक 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। डालटनगंज में सर्वाधिक 33.4 डिग्री तो वहीं लातेहार में सबसे कम 21.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

Tags - Jharkhand Weather ForecastJharkhand Weather NewsJharkhand Rain AlertJharkhand News