logo

पुलिस को देख कर भाग रहा आदमी बाइक छोड़कर फरार, डिक्की खोलकर देखा तो सभी हो गए हैरान

godda4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर झारखंड के गोड्डा जिला के बोआरीजोर थाना प्रभारी विजय कुमार केरकेट्टा अन्य पदाधिकारी और सशस्त्र बल के साथ बूथों के निरीक्षण के लिए निकले थे। इसी क्रम में वे शाम करीब 18:30 बजे कोर्टिका प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे, तो सामने से एक लाल रंग के मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देख भागा व्यक्ति
वह व्यक्ति अचानक पुलिस गाड़ी देखकर बाइक तेज गति से घुमाकर भागने की कोशिश करने लगा, तभी फिसलकर बाइक सहित रोड पर गिर गया। लेकिन जब तक पुलिस गाड़ी वहां तक पहुंचती, व्यक्ति जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस बल उसे पकड़ने  के लिए व्यक्ति के पीछे दौड़ी, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह भाग गया।  अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
बहरहाल, पुलिस ने मौके पर मिली बाइक की जब तलाशी ली, तो डिक्की खुलते सभी हैरान हो गए। व्यक्ति जो बाइक छोड़कर भागा था, उससे पुलिस ने एक अवैध लोडेड देशी कट्टा और जिन्दा गोली बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया। इसे लेकर बोआरीजोर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है।


 

Tags - Godda Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News