logo

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, लुधियाना-कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, लुधियाना-कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

द फॉलोअप, जामताड़ा:

Railway News: त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने लुधियाना और कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

ट्रेन की समय-सारणी 
ट्रेन संख्या 04666 लुधियाना-कोलकाता 6 नवंबर को लुधियाना से सुबह 06:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 7 नवंबर को रात 21:45 बजे कोलकाता पहुँचेगी। ट्रेन संख्या 04665 कोलकाता-लुधियाना वापसी में यह ट्रेन 7 नवंबर को कोलकाता से रात 23:50 बजे प्रस्थान करेगी और 9 नवंबर को दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुँचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव 
यह स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत आने वाले जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर रुकेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएँ ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Tags - Ludhiana-Kolkata Special Train Festival Special Train Indian Railways Asansol Division Railway News Railway update