खूंटी
खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के 3 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कर्रा थाना पुलिस ने की है। उग्रवादियों के पास पुलिस को हथियार, जिंदा कारतूस, संगठन के पर्चे, मोबाइल फोन और पहचान पत्र मिला है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी ने तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया था। टीम ने कर्रा थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर 3 संदिग्ध उग्रवादियों को पकड़ा है। पूछताछ में तीनों ने पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य होने की पुष्टि की है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस को उग्रवादियों के पास हथियार मिला
गिरफ्तार उग्रवादियों का नाम सैमुअल गुड़िया, धीरज रविदास और सुमित रजक है। पुलिस को उग्रवादियों के पास से 1 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, पीएलएफआई का 5 पर्चा, 2 मोबाइल फोन और 1 आईईडी कार्ड मिला है।