logo

झारखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती होगी

djssc.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती होगी। पारा शिक्षक कोटि के 6,101 पदों पर नियमित तो वहीं 1,198 पदों पर बैकलॉग भर्ती होगी। जेएसएससी ने विज्ञापन जारी किया है। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 1 सिंतबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के अलावा फोटो और हस्ताक्षर अपलोड किया जा सकता है। आवेदन का प्रिंट आउट 3 सितंबर तो वहीं, सुधार के लिए 5  से 7 सितंबर तक का वक्त मिलेगा। 

किन पदों पर कितनी वेकैंसी निकाली गई है
जेएसएससी ने पहली से 5वीं तक इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के नियमित और बैकलॉग मिलाकर कुल 2,756 पदों पर बहाली निकाली है, जबकि छठी से 8वीं तक स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 4,543 पदों पर वेकैंसी निकाली है। इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य में नियमित भर्ती 1909 और बैकलॉग में 847 पदों पर भर्ती निकाली गई है, वहीं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के भाषा विषय में नियमित में 1,868 तो वहीं बैकलॉग में 19 पदों पर नियुक्ति होगी।

सामाजिक विज्ञान विषय में  नियमित के 660 और बैकलॉग के 248, विज्ञान-गणित विषय में नियमित के 1,664 तो वहीं बैकलॉग के 84 पदों पर भर्ती होगी। 

सुप्रीम कोर्ट का राज्य सरकार को निर्देश
गौरतलब  है कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को यह निर्देश दिया है कि विशेष परीक्षाओं  का आयोजन करके पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों पर नियुक्ति की जाए। सहायक आचार्य के 50 फीसदी पद पारा शिक्षकों के लि आरक्षित हैं, जिनमें अधिकांश सृजित पद खाली हैं। 

नियमित-बैकलॉग नियुक्तियों के लिए योग्यता
गौरतलब है कि जेएसएससी की नियमित और बैकलॉग नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीटीई की ओर से तय योग्यताओं  के अलावा संबंधित कक्षाओं के लिए झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। वहीं, केंद्रीय  शिक्षक पात्रता परीक्षा के अलावा दूसरे राज्यों से टेट पास अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 

Tags - JSSCSahayak AcharyaVacancyNaukri