logo

'संकल्प यात्रा' को लेकर बोले प्रभारी लक्ष्मीकांत- राज्य को कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की है यात्रा 

bjp_2023-08-13_at_9_55_27_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
यह संकल्प यात्रा राज्य में परिवर्तन लाने की यात्रा है। यह राज्य को कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की यात्रा है। पूरी पार्टी प्रदेश को अराजकता इस मुक्ति दिलाने केलिए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संकल्पित हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस संकल्प को सिद्धि में बदलने के लिए कमर कसने की आवश्यकता है। हमें संकल्प की सिद्धि को सुनिश्चित करना है। प्रदेश अध्यक्ष की आगामी संकल्प यात्रा से संबंधित बैठक को संबोधित करते हुए झरखंड भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने ये बाते कही। 

जनता की आवाज है भाजपा- बाबूलाल मरांडी

वहीं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा राज्य के सवा तीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। जनता की आवाज भाजपा है। उन्होंने संकल्प यात्रा के गांव-गांव घर-घर की सहभागिता सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। कहा कि आज हर घर राज्य सरकार के कुशासन से मुक्ति चाहता है। 

कुशासन से मुक्ति दिलाना भाजपा की प्राथमिकता- कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि राज्य को कुशासन से मुक्ति दिलाना यह भाजपा की प्राथमिकता है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की नेतृत्व संकल्प यात्रा राज्य में परिवर्तन का ज्वार खड़ा करेगी। जनता भाजपा की अगुवाई में परिवर्तन की बाट जोह रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N