द फॉलोअप, रांची
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने आज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा उठाये जा रहे मुद्दों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह जिन मुद्दों को उठा रहे हैं, कांग्रेस सौ फीसदी उसके साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि कैबिनेट की बैठक में इन विषयों को उठाया जाएगा। अधिकारी जन प्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर रहे। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। के राजू ने आगे कहा कि अधिकारियों को सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के प्रति रेस्पेक्टफुल होना चाहिए।

राज्यसभा चुनाव को लेकर जब उनसे पूछा गया कि समीक्षा क्यों नहीं हो रही है। कब पता चलेगा कि धोखा किसने दिया। के राजू ने मुख्यमंत्री सब कुछ देख रहे हैं। हम डेड लाइन तय करने के लिए उन्हें फोर्स नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। इस तरह के राजू के इन बयानों के बाद महागठबंधन में फिर तरह तरह की चर्चा प्रारंभ हो गयी है। खास कर वित्त मंत्री के पक्ष में के राजू के उतरने के बाद, यह भी स्पष्ट हो गया है कि वह पार्टी के परोक्ष समर्थन के कारण ही वह सिस्टम पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।
