logo

21 जुलाई को कैबिनेट की बैठक मे उठ सकता है वित्त मंत्री की सुरक्षा का मुद्दा

21 जुलाई को कैबिनेट की बैठक मे उठ सकता है वित्त मंत्री की सुरक्षा का मुद्दा


द फॉलोअप, रांची
 राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 21 जुलाई को दिन के तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। लगभग 15 दिन बाद होने जा रही कैबिनेट की बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा उठाये जा रहे सवालों पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है। क्योंकि उन्होंने अब तक सुरक्षा गार्ड वापस नहीं लिया है। बगैर सुरक्षा के चल रहे हैं। इसके अलावा कैबिनेट सचिव को पत्र लिख कर सांसदों-विधायकों को सम्मान नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में लगभग दो दर्जन प्रस्तावों पर विचार किए जाने की संभावना है।

Tags - Jharkhand Cabinet July 21 Finance Minister Security