द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा का आज दूसरा दिन है। बताते चलें कि बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां-रडगांव सड़क की खराब हालत का मुद्दा उठाया। उन्होंने शून्यकाल के दौरान सरकार से सड़क की मरम्मत और राइडिंग क्वालिटी सुधारने की मांग की। जानकारी के मुताबिक, विधायक ने कहा कि यह सड़क खरसावां को राष्ट्रीय राजमार्ग-33 से जोड़ती है, लेकिन फिर भी अभी तक पूरी तरह जर्जर अवस्था में है। आगे उन्होंने कहा कि सड़क की पिच उखड़ गई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

बताते चलें कि विधायक द्वारा सड़क पर बिखरी गिट्टी और गड्ढों से भी सरकार को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सड़क जर्जर होने की वजह से आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। आगे उन्होंने सरकार को इस बात से अवगत कराया कि बाइक और स्कूटी ब्रेक लगाते ही फिसल जा रही हैं। रायजामा घाटी के पास बड़े गड्ढे में वाहन फंस रहे हैं। खरसावां के लोग रांची, बुंडू और तमाड़ जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। यह सड़क लगभग 30 किलोमीटर लंबी है। विधायक ने कहा कि इस सड़क का निर्माण करीब दो साल पहले पूरा हुआ था। पहले यह सड़क REO के अधीन थी। बाद में 2012-13 में इसे PWD को सौंपकर 54 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण और मरम्मत की मंजूरी दी गई। वहीं,
.jpeg)
इसका निर्माण कार्य 2014 में शुरू हुआ और 2023-24 में पूरा हुआ। लेकिन खराब गुणवत्ता और ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क चार साल भी नहीं टिक पाई। बताते चलें कि विधायक ने इस बात को भी सदन में रखा कि सड़क टूटने से धूल उड़ रही है, जिससे आसपास के गांवों के लोग परेशान हैं। लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, लोगों को सड़क की खराब हालत के कारण अब सरायकेला, कांड्रा और चौका होकर जाना पड़ता है। इससे रांची जाने में करीब 50 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है।