द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के गोविंदपुर क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते प्रकोप और मौसमी बीमारियों को देखते हुए पिछले 5 दिनों से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के द्वारा पिछले 5 दिनों से लगातार जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से चलाया जा रहा है। परितोष ठाकुर क्षेत्र के लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए अपने निजी खर्चे से सफाई अभियान चला रहे हैं। .jpg)
इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी करते हुए डॉ परितोष ने बताया कि अबतक गोविंदपुर के विभिन्न इलाकों से तकरीबन 300 ट्रैक्टर कूड़े का निस्तारण किया जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि गोविंदपुर कई बड़ी-बड़ी कंपनियों से घिरा हुआ है। मगर उनका सामाजिक दायित्व नगण्य है, कंपनी सिर्फ प्रदूषण फैला रही है। वहीं, सरकार सोयी हुई है। जनता की समस्या को देखते हुए ये सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी वाले लहजे में कंपनियों को चेताया कि अगर यही रवैया रहा, तो बहुत जल्द कंपनियों का चक्का जाम किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल सफाई अभियान तीन तल्ला में 4 स्थान, एलआईजी में 4 स्थान, हाट बाजार, रामपुर गिट्टी मशीन, सामुदायिक विकास मैदान ,मार्केट रोड, मेन रोड में किया गया है।