द फॉलोअप डेस्कः
इनदिनों झारखंड में गर्मी अपना कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज झारखंड में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में आज न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, आज मौसम की स्थिति सामान्य है। अगले तीन दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है। इस बार कम बारिश होने की बजह से लोग पहले ही सुखाड़ से गुजर रहे हैं। उसी का नतीज है कि इनदिनों उमस भरी गर्मी राज्य के लोग झेल रहे हैं। चतरा जिले की स्थिति और भी खराब है वह वर्षा की संभावना बहुत कम है। सुबह से ही तेज है। तापमान में भी वृद्धि हो गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश व आंधी तूफान को लेकर राज्य में कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है.
उमस कर सकती है परेशान
पलामू ,गढ़वा और लातेहार में वर्षा नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में एक व न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आज दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। उमस परेशान करेगी। शाम के समय वर्षा की भी संभावना है। इसके अलावा, हजारीबाग में मौसम आज साफ रहने वाला है। उमस की वजह से गर्मी से लोग परेशान रह सकते हैं। अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव का अनुमान नहीं है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N