logo

मौसम : ठंड का कहर जारी! 23 और 24 जनवरी को होगी बारिश... गणतंत्र दिवस में साफ रहेगा मौसम

e4d2f385-64a3-4d11-9b77-42371bdfa7a5.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राज्य में ठंड का कहर जारी है। शाम होते ही हाड़ कंपाने वाली ठंड लगनी शुरू हो जाती है। दिन में कड़ी धूप होने के बाद भी ठंड लगती है। आज मौसम सुबह से ही साफ है, लेकिन हवा में ठंडक महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में जम्मू से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड का मौसम 22 जनवरी से बदल सकता है। 23 व 24 जनवरी को बारिश की संभावना है। 25 व 26 जनवरी को कोहरा और धुंध छाया रहेगा। शीतलहर भी चल सकती है। 


कहा कितना रहा तापमान
बता दें कि गुरुवार को जम्मू का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।  वहीं गढ़वा का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर का 6.4 व रांची का 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।  इसका मतलब जम्मू से ज्यादा ठंड झारखंड में पड़ रही है।

26 जनवरी को साफ रहेगा मौसम
मौसम पुर्वानुमान के अनुसार गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। सुबह में कुहासा उस दिन भी रहने की संभावना है। मोरहाबादी में होने ले मुख्य समारोह को लेकर मैदान में अतिथियों के लिए स्टेज व साउंड बॉक्स के लिए टॉवर आदि का निर्माण किया जा रहा है।