logo

15 AUGUST : राज्यपाल दुमका और मुख्यमंत्री मोरहाबादी में करेंगे झंडोत्तोलन

hemant-gov.jpg


द फॉलोअप, रांची
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कल 15 अगस्त को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दुमका और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित जन समुदाय को भी संबोधित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री झारखंड की जनता के लिए कुछ नयी घोषणा भी कर सकते हैं। इधर स्पीकर रबींद्र नाथ महतो सुबह साढ़े नौ बजे विधानसभा परिसर में झंडोत्तोलन करेंगे।


इधर पुलिस प्रशासन द्वारा मोरहाबादी में झंडोत्तोलन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वर्षा की संभावना को देखते हुए आम लोगों के लिए भी मैदान के चारो और शेड का निर्माण कराया गया है। पानी और बिजली की विशेष व्यवस्था की गयी है। 15 अगस्त को यातायात को नियंत्रित करने के लिए वाहनों के आने-जाने के रुट में परिवर्तन भी किया गया है। शहर में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

Tags - Jharkhand Independence Day Flag Hoisting CM Governor