logo

राज्यपाल होंगे मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन समारोह के मुख्य अतिथि

राज्यपाल होंगे मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन समारोह के मुख्य अतिथि

द फॉलोअप डेस्क, रांची
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 20 अक्तूबर की शाम लगभग 5 बजे मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया था। लेकिन मां रूपी सोरेन के निधन और श्राद्ध कर्म से जुड़े आयोजनों को लेकर मुख्यमंत्री फिलहाल नेमरा में हैं। इस कारण उन्होंने रावण दहन समारोह का मुख्य अतिथि बनने में असमर्थता व्यक्त की है। इसके बाद कार्यक्रम के आयोजक, पंजाबी हिंदू बिरादरी ने राज्यपाल से मुख्य अतिथि बनने का आग्रह किया। राज्यपाल ने आग्रह स्वीकार कर लिया है। समारोह में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी और रांची के विधायक सी. पी. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।

90 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

दशहरा महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में 90 फीट ऊंचे रावण का दहन शामिल है। इसके अलावा बाहुबली हनुमान के चार रूपों की झांकी, राम दरबार और मुंबई से आने वाले कलाकारों की म्यूजिकल फायर पटाखों की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी। आयोजकों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से आए विशेष गायक और कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। समारोह के आयोजन में पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, सचिव राजेश मेहरा और कोषाध्यक्ष राहुल माखन सहित दशहरा समिति के अध्यक्ष सौरभ खन्ना, आयोजन सचिव सुनील कालरा और दशहरा समिति के कोषाध्यक्ष हैप्पी किंगर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Tags - Ravana Dahan Morabadi Ground Ranchi Governor Punjabi Hindu Biradari