logo

रांची में ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री, राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं 

WhatsApp_Image_2023-06-20_at_7_15_13_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली तथा प्रगति की प्रार्थना की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को भक्ति एवं समर्पण का पर्व रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जयसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।