द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में द फॉलोअप की खबर का असर महज एक घंटे में देखने को मिल गया। जिस ऑनलाइन गेमिंग ऐप के होर्डिंग पर सवाल उठे थे, नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया।
दरअसल, भारत सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में विदेशी ऑनलाइन गेमिंग कंपनी का खुलेआम प्रचार किया जा रहा था। शहर में लगे इन होर्डिंग पर छपे क्यूआर कोड की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। स्कैन करने पर पता कैमरून का और मोबाइल नंबर भी विदेशी निकला। साफ है कि यह विज्ञापन विदेशी कंपनी का था।
इस मामले पर जब हमने नगर आयुक्त अनिल पांडे से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। नगर निगम की इस कार्यशैली पर जनता लगातार नाराजगी जता रही है। नागरिकों का कहना है कि जहां बुनियादी सुविधाओं के लिए लोग परेशान हैं, वहीं निगम नेताओं और बाहरी कंपनियों को खुली छूट दे रहा है। लेकिन द फॉलोअप की रिपोर्टिंग के बाद निगम ने तत्परता दिखाई और विवादित होर्डिंग को हटाना पड़ा।
