logo

2024 की लड़ाई हमें जितनी है, इस जोश को बरकरार रखें, हम लड़ेंगे और जीतेंगे- अविनाश पांडे

1452.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राहुल गांधी के संघर्ष में झारखंड साथ है। आज 13वां दिन है। यात्रा का समापन है। सफल आयोजन के लिए जिला और महानगर कमेटी को बधाई। पूरे राज्य में कांग्रेस मजबूत नजर आई। यह बातें झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने रविवार को राजधानी के पुराने विधानसभा मैदान में जय भारत सत्याग्रह सभा का समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाह सरकार है। अजब गजब निर्णय वाली सरकार एक व्यक्ति को पूंजी दी। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन सिर्फ राहुल गांधी के लिए नही ये लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है।  हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। पूरे देश में कांग्रेस आंदोलन कर रही है। सदन से सड़क तक लड़ाई जारी है। राहुल गांधी की सदस्यता क्यों गई सब देख रहे हैं। राहुल गांधी ने देश का सवाल पूछा तो सदस्यता ले ली गई। उन्होंने कहा कि ये चुनावी सभा नही बल्कि जनांदोलन सत्याग्रह है। लोगों को जागरूक करने का सत्याग्रह है। 2024 की लड़ाई हमें जितनी है। तानाशाह बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकना है। हमारे अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे लड़ाई की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपसे निवेदन करने आया हूं इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाएं। इस जोश को बरकरार रखने की जरूरत है। इस अलख को जगाए रखें, हम लड़ेंगे और जीतेंगे। पार्टी के लागों से निवेदन है अंतिम व्यक्ति तक राहुल गांधी की आवाज पहुंचाए।

सबकुछ महंगा, सड़क पर आ गए छोटे व्यापारी
अविनाश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। अडाणी पर सवाल करने से केंद सरकार भड़क गई। देश की संपति मोदी सरकार बेच रही है। रेल महंगा, शिक्षा महंगी और तेल महंगा। देश में बेरोजगारी बढ़ी। छोटे व्यापारी सड़क पर आ गए। किसान संकट में हैं। छात्र परेशान हैं। इन्हीं विषयों पर राहुल गांधी का बोलना मोदी सरकार को रास नहीं आई। 

गांधी की विचारधारा की जरूरत है गोडसे की नहीं
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान को रौंदा जा रहा है। पूरे राज्य में केंद्र के खिलाफ नाराजगी नजर आई है। राहुल गांधी की लड़ाई को आप अंतिम व्यक्ति तक ले जांए। क्योंकि, देश को गांधी की विचारधारा की जरूरत है गोडसे की नहीं।

राहुल गांधी देश का लाल है- सुबोधकांत
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी देश जोड़ने की यात्रा कर चुके हैं। राहुल गांधी देश का लाल है। ये उनके बेटे है जिन्होंने 2004 में पीएम की कुर्सी छोड़ा था। 2009 में मनमोहन सिंह ने पीएम बनने को कहा राहुल गांधी ने मना किया। क्योंकि, राहुल कुर्सी की राजनीति नहीं करते। अडाणी मामले में राहुल गांधी ने पीएम को आईना दिखाया। सच्चाई सामने लाया। इसके कारण उनकी सदस्यता गई। अडाणी के साथ पीएम का रिश्ता क्या है इसका जवाब पीएम क्यों नहीं देते। 2024 में मोदी सरकार को सबक सिखाने का समय आयेगा। एचईसी की स्तिथि खराब हुई है इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी।

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
राजधानी के पुराने विधानसभा मैदान में कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह सभा का समापन में कांग्रेसियों की एकजुटता साफ नजर आई। जिला स्तर के सभा में लंबे समय के बाद ऐसे भीड़ नजर आई। भीड़ देखकर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी उत्साहित नजर आए। बताते चलें कि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की व मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सभा स्थल में पहुंचे। वहीं, खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने भी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों की भीड़ जुटाकर अपना दमखम दिखाया। मालूम हो कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और सूरत कोर्ट से उन्हें मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद पार्टी में रोष था। देश भर में इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सत्याग्रह सभा शुरू की थी। 1950 किमी की जय भारत सत्याग्रह यात्रा 4 अप्रैल को लोहरदगा से शुरू  की थी। जिसका समापन 16 को हुआ। 

सरना धर्म कोर्ड को लेकर राष्ट्रपति से की जाए मुलाकात
कार्यक्रम के दौरान बंधु तिर्की ने सरना धर्म कोड को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी इस संबंध में कहा कि मुलाकात करनी चाहिए। वहीं, उन्होंने राज्य में विस्थापन आयोग के गठन की भी मांग की।

पार्टी ने बाहर किया तो मर जाएगा मेरा वजूद
कांग्रेस के निलंबित विधायक राजेश कच्छप के बयान ने सबका ध्यान उनकी ओर खींचा। उन्होंने पार्टी के सामने कहा अगर मुझसे गलती हुई है तो मुझे माफ करें। पार्टी से अगर बाहर किया गया तो मेरा वजूद मर जायेगा। मैं पार्टी का सिपाही हूं। पार्टी अभिभावक है। अगर राह भटका हूं तो सही रास्ते पर मुझे लाएं।