धनबाद
धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा में कोयला माफिया के हमले में घायल तथा फर्जी मुकदमे में जेल भेजी गई आजसू नेत्री रजनी रवानी के परिजनों ने आज पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से बुकरु स्थित आवास पर मुलाकात की और घटना की सच्चाई के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इस मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रवीण प्रभाकर, डॉ देवशरण भगत, संजय मेहता, बबीता देवी, जिप सदस्य संजय महतो आदि उपस्थित थे।

विस्थापितों का शोषण किया जा रहा
ग्रामीणों ने कहा कि कोयला माफिया अर पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से स्थानीय रैयतों और विस्थापितों का शोषण किया जा रहा है। इन लोगों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि जो व्यक्ति इन लोगों का विरोध करता है, उसके साथ मारपीट की जाती है और फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया जाता है। उनलोगों ने कहा कि ग्रामीणों को आजसू और सुदेश महतो पर ही भरोसा रह गया है। महतो से मिलने वालों में रजनी रवानी के ससुर हीरालाल रवानी तथा अन्य ग्रामीण सूरज कुमार महतो, होलिका देवी, फुलवा देवी, निर्मला देवी, लीला देवी, संगीता कुमारी आदि शामिल हैं।
