logo

Dhanbad : मगही, भोजपुरी, मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले सड़क पर उतरे लोग, दिखा आक्रोश

maithili.jpg

धनबाद: 
धनबाद में झारखंड बंद का खासा असर देखने को मिला। सुबह से ही बंद समर्थकों ने सड़क पर यातायात बाधित किया। भोजपुरी, मगही, मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले लोग सड़क पर उतरे। विरोध मार्च निकाला और दुकानों को बंद करवाया। मालूम हो कि भोजपुरी, मगही और अंगिका समेत अन्य भाषाओं को विभिन्न परीक्षाओं से बाहर किए जाने पर 1 दिवसीय बंद का आह्वान किया गया था। इसी के तहत लोग सड़क पर उतरे थे।

चुप बैठे तो सरकार करेगी मनमानी
मंच के संयोजक मदन राम के नेतृत्व में झरिया के डिगवाडीह से जेलगोरा तक पैदल मार्च निकाला गया। इन इलाकों के अधिकांश प्रतिष्ठान स्वतः बंद रहे। मंच के संयोजक मदन राम ने अपनी बात रखते हुए लोगों से कहा कि आज मगही, भोजपुरी, मैथिली, अंगिका भाषा के लोगों का क्षेत्रीय भाषा का दर्जा छीना गया है। यदि हम लोग चुप बैठे तो यह सरकार कल बाहरी बोल कर घर एवं रोजगार छीन लेगी।

कार्यक्रम में कौन-कौन रहा शामिल
 प्रवक्ता जितेंद्र पासवान ने कहा कि मगही, भोजपुरी, मैथिली भाषाई लोगों का चट्टानी एकता देखकर मुख्यमंत्री को अपना गलत निर्णय बदलना पड़ेगा। मौके पर मंच के समरेंद्र पासवान, मनन यादव,  भगवान दास, डीसी खान, आदित्य नारायण राव, इम्तियाज पिंटू, शिव यादव, संतोष रामानी, राजेंद्र रवानी, डब्लू अंसारी, नजिर आलम, मुन्ना जसवाल, हरिओम कुमार आदि थे।