logo

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की मौत कैसे हुई, मर्सी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताई पूरी बात

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की मौत कैसे हुई, मर्सी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताई पूरी बात

द फॉलोअप डेस्क, रांची:
 

हेमंत कैबिनेट में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनका इलाज करने वाले डॉ. शहजाद शेख ने निधन की असली वजह बताई है। डॉ. शहजाद शेख ने मीडिया ब्रीफिंग में जानकारी दी है कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार तड़के 2:15 बजे अस्पताल लाया गया था। डॉ. शहजाद शेख ने बताया कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अस्पताल लाए जाने से 2 घंटे पहले ही सीने में दर्द की शिकायत की थी। अस्पताल लाने के क्रम में उन्होंने उल्टी कर दी थी, जो उनकी श्वास नली के जरिये फेफड़ों में चली गई थी। 

तड़के 4 बजे सुदिव्य कुमार सोनू को मृत घोषित किया
डॉ. शहजाद शेख ने बताया कि अस्पताल लाए जाने के तुरंत बाद सुदिव्य कुमार सोनू को वेंटीलेटर पर डाल दिया गया और श्वास नली की सफाई की गई। इस दौरान उनका ईसीजी किया गया, जिसकी रिपोर्ट ठीक नहीं थी। बीपी भी रीड नहीं हो रहा था। डॉक्टर ने बताया कि इलाज के अगले 15 मिनट में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू कॉलेप्स कर गये और तड़के करीब 4 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को शुगर और बीपी जैसी समस्याएं थीं। 
 

Tags - Sudivya Kumar SonuSudivya Kumar Sonu DeathJMMGiridih