logo

अंतिम सोमवारी भजन संध्या को सफलतापूर्ण सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन का रहता है भरपूर सहयोग- अमरप्रीत सिंह काले

kale_kambal_wale.jpg

द फॉलोअप डेस्क
श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर 4 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होने वाली भव्य भजन संध्या को लेकर हर हर महादेव सेवा संघ की तैयारियां पूर्ण उत्साह के साथ जारी हैं। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पियूष पांडे से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया।
इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भजन संध्या में मनोज तिवारी अपनी संगीतमयी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में सराबोर कर देंगे। इस आयोजन में कोल्हान के हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग और सकारात्मक आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि प्रशासन के सहयोग से यह रजत जयंती आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, राघवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू, पूर्व अध्यक्ष राजू मारवाह, जितेन्द्र चावला, पीएन पांडे, अखिलेश पांडे, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह निंदी, संदीप कुमार सिंह, पंकज वर्मा, जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह और घनश्याम भिरभरिया उपस्थित रहे।


 

Tags - Amarpreet Singh kale News kale News updates latest kale News Latest jharkhand News jharkhand News updates latest amarpreet singh kale News last monday of Savan Savan last Monday Savan last monday news latest jharkhand News manoj tiwari in jharkh