logo

राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की हार की होगी समीक्षा, बोला झामुमो

a1092.jpg

रांची:

राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रणव झा की हार की समीक्षा होगी। प्रणव झा को महज 21 वोट मिले, जिनमें 1  वोट अमान्य हो गया। यह तब हुआ, जबकि इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा था। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि उसके सभी विधायक एकजुट रहे और गठबंधन की रणनीति के अनुसार मतदान किया। पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि हमारे सभी 34 विधायकों ने शत-प्रतिशत मतदान किया है और गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में वोट दिया।

उन्होंने बताया कि वह स्वयं पार्टी एजेंट के रूप में पूरे मतदान के दौरान मतदान केंद्र में मौजूद थे और मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थे।

चुनाव से पहले गठबंधन की कई बैठक हुई
विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले गठबंधन दलों की कई बैठकें की थीं। मतदान को लेकर रणनीति बनाई गई थी और विधायकों को प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए अभ्यास (मॉक ड्रिल) भी कराया गया था। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों के बावजूद गठबंधन के एक प्रत्याशी का चुनाव हार अपेक्षा के अनुरूप नहीं  है। 

चुनाव परिणाम की गठबंधन में समीक्षा होगी
विनोद पांडेय के अनुसार, राज्यसभा चुनाव परिणाम की महागठबंधन में समीक्षा की जाएगी और यह देखा जाएगा कि किन कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका। ताकि, भविष्य में ऐसी कमियों को दूर किया जा सके और भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई में इंडिया गठबंधन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
 

Tags - Jharkhand Rajya Sabha ElectionJharkhand NewsJMMINDIA Alliance