जामताड़ा:
Jharkhand Crime News: जामताड़ा थाना क्षेत्र (Jamtara) अंतर्गत मिहिजाम रोड स्थित एक नर्सरी के पीछे मंगलवार को बंद पड़े एल्बेस्टस के मकान से पुलिस ने एक वृद्ध का सड़ा-गला शव (Decomposed body of an elderly person found) बरामद किया है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मकान से अचानक तेज दुर्गंध आने पर आसपास के स्थानीय लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस (Jamtara Police) को दी। सूचना पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दरवाजा खोलकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, शव की स्थिति को देखकर लगता है कि मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी।

कोलकाता निवासी बुजुर्ग अकेले रहते थे
स्थानीय निवासियों से पूछताछ में सामने आया कि इस मकान में कोलकाता के रहने वाले 60 वर्षीय एक वृद्ध अकेले ही रहते थे, जिन्हें आसपास के लोग 'बाबा' कहकर पुकारते थे। फिलहाल पुलिस मृतक की पूरी पहचान स्थापित करने और उनके परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है।
.jpeg)
मौत के कारणों की पड़ताल में जुटी पुलिस
थाना पुलिस का कहना है कि मौत प्राकृतिक है या इसके पीछे कोई संदिग्ध कारण है, इसका सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।