logo

अनुबंध पर बहाल कर्मियों के भाग्य का फैसला अब 4 सितंबर को करेगा हाईकोर्ट 

अनुबंध पर बहाल कर्मियों के भाग्य का फैसला अब 4 सितंबर को करेगा हाईकोर्ट 

द फॉलोअप डेस्क 
अनुबंध पर नियुक्त कर्मियों और दैनिक कर्मियों की ओर से दायर 84 अलग-अलग याचिकाओं की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में आज, गुरुवार को हुई। इस मामले में प्रार्थी और राज्य सरकार की ओर से बहस की गयी। मामले में अब 4 सितंबर को एडवोकेट राजीव रंजन प्रार्थियों की बहस पर राज्य सरकार का पक्ष रखेंगे। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ एसएन पाठक की अदालत में हुई। बता दें कि याचिकाकर्ताओं में संविदा कर्मी एवं दैनिक कर्मी शामिल हैं। इनकी ओर से अदालत को बताया गया कि वह 10 वर्षों से अधिक समय से संविदा पर या दैनिक कर्मी के रूप में काम करते आ रहे हैं। उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट के कई जजमेंट सहित राज्य सरकार की नियमावली का जिक्र करते हुए कहा गया कि उनकी नियुक्ति स्थाई की जानी चाहिए। याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट राधा कृष्ण गुप्ता, एडवोकेट पिंकी साव, एडवोकेट सौरभ अरुण, एडवोकेट अमृतांश वत्स बहस की।