logo

देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा, मोदी के फरमान से नहीं; जमशेदपुर में बोले संजय सिंह

samjay_seth_jamshedpur.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झारखंड पहुंच चुके हैं। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, कल्पना मुर्मू सोरेन, सीएम चंपाई, सुनीता केजरीवाल के साथ इंडिया घटकदल के सभी नेता पहुंच चुके हैं। सभी जनता से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। संजय सिंह से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल जेल को तोड़कर मोदीजी से लड़ाई लड़ने के लिए बाहर आए हैं। आज देश की सत्ता पर तानाशाही की हुकूमत है। उनका एक ही मकसद है विपक्ष को खत्म करो। जेल में डालते हैं। हमे सब को जेल में डालोगे तब भी लड़ने वाले होंगे। सबको जेल में डाल दिए। पूरी जिंदगी जेल में रखोगे तब भी झुकेंगे नहीं। देश भीमराव अम्बेडकर के संविधान से चलेगा। मोदी की फरमान से नहीं है।  

अपमान का बदला चुन चुन कर लेना है

संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने 400 पार का जुमला दिया। वे लोग गंजे को भी कंघी बेच सकते हैं। झारखंड में 65 का नारा दिया आई 23 सीट। अब 400 पार कह रहे हैं तो जनता तड़ीपार कह रही है। अपमान का बदला चुन चुन कर लेना है। हेमंत सोरेन को अपमानित किया। एमपी में बीजेपी नेता ने आदिवासी युवक के सिर में पेशाब किया। उसका बदला लेना। मोदीजी के गारंटी के चक्कर में नहीं पड़ना।

सारे भ्रष्टाचारी मोदी जी के साथ हैं- संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि उनलोगों ने 2 करोड़ रोजगार और महंगाई कम करने की बात कही थी। 15 लाख का वादा किया लेकिन 15 पैसे भी नही दिए। रोजगार और महंगाई के नाम पर झूठ बोला। किसानों की एमपी पर झूठ बोला। केवल झूठ बोलने की गारंटी है। भ्रष्टाचार का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया। देश के जितने भ्रष्टाचारी हैं सब मोदीजी के साथ हैं। जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी वही उतना बड़ा पदाधिकारी। यही बीजेपी का नारा है। कल्पना मेहनत कर रही हैं। समर्थन मांग रही हैं। आरक्षण बचाने के लिए। संविधान बचाने के लिए। जेल का जवाब वोट से देंगे। समीर मोहंती प्रत्याशी हैं। मैं यहीं क्योंझर में पढ़ाई करता था। चाईबासा से गहरा नाता है।

 

Tags - jamshedpur newsIndia allianceloksabha election 2024