द फॉलोअप टीम
राजधानी रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौली जारी है। बिजली का हाल ये हैं कि इससे सिर्फ आम लोग नहीं बल्कि सत्ताधारी दल के नेता भी परेशान हो चुके है। कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने लगातार पावर कट से परेशान होकर ट्वीट कर अपनी परेशानी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से साझा किया है। आदित्य विक्रम जायसवाल ने लिखा है कि 21वीं सदी में रह रहे हैं और हमारा बिजली विभाग राजधानी में भी निर्बाध बिजली मुहैया कराने में अक्षम है। उन्होंने कहा है कि यह एक सीरियस इश्यू है जिससे हर कोई परेशान है।

गर्मी में पावर कट से बढ़ परेशानी
आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से रांची सहित पूरे झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गोड्डा, पलामू और गढ़वा में तो गर्मी ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली। ऐसे में हर किसी की आस बिजली पर टिक जाती है जिससे वे गर्मी से थोड़ी राहत की सांस ले सके।

जेबीवीएनएल में भी दो घंटे नहीं थी बिजली
हटिया ग्रिड में लगे एक उपकरण में सोमवार को ब्लास्ट हो गया था, जिससे बड़ी गड़बड़ी आई। वहां स्थित तीन पॉवर ट्रांसफॉर्मर ने अचानक काम करना बंद कर दिया था। इस वजह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) में भी दो घंटे से अधिक बिजली गुल रही। बिजली आपूर्ति सामान्य करने के लिए पदाधिकारी, अभियंता और कर्मी परेशान रहे। रात करीब 1 बजे तक बिजली आती-जाती रही।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT