द फॉलोअप डेस्क
सिविल सर्जन रामदेव पासवान के नेतृत्व में राजमहल प्रखंड अंतर्गत प्राणपुर HSC के गोलढाब चूवार गांव में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। गोलढाब चुवार गंगा नदी के उस पार स्थित एक अत्यंत दुर्गम क्षेत्र है, जहां पहुंचे के लिए नाव से लगभग 1 घंटे का कठिन सफर तय करना पड़ता है। इसके बावजूद सिविल सर्जन साहिबगंज स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वहां पहुंचे और शिविर का नेतृत्व किया।
शिविर में उपलब्ध कराई गई प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं:
शुगर और ब्लड प्रेशर की जाँच
हाइपरटेंशन और स्किल सेल की जाँच एवं परामर्श
गर्भवती महिलाओं (ANC) की जांच एवं परामर्श
नवजात व बच्चों का टीकाकरण (RI)
टीबी की स्क्रीनिंग
OPD सेवाएं एवं अन्य परामर्श
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पहल का स्वागत किया और कहा कि गंगा के उस पार बसे इस सुदूर क्षेत्र में इतनी व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं मिली हैं। उन्होंने विशेष रूप से सिविल सर्जन साहिबगंज के व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने और शिविर का नेतृत्व करने के लिए आभार जताया। इसके बाद सिविल सर्जन साहिबगंज स्वयं टीम के साथ प्लासगाछी पंचायत अंतर्गत तैमूर टोला में भी पहुंचे और वहां भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
यह आयोजन सिविल सर्जन साहिबगंज की दूरदृष्टि और जनहित में निरंतर किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है, जो यह सुनिश्चित करने की दिशा में है कि हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे, चाहे वह कितनी भी दूर और कठिनाई भरे क्षेत्र में क्यों न रहता हो।
.jpeg)