द फॉलोअप, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित एक समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चयनित 262 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें 151 विशेषज्ञ चिकित्सक, 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, 29 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर और 26 फाइनेंस मैनेजर शामिल हैं। दिन के 11 बजे से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्वास्थ्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
.jpeg)