द फॉलोअप डेस्क
स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर गए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे दिल्ली लौटेंगे। उनके दिल्ली से बुधवार को लौटने की ज्यादा संभावना है। उल्लेखनीय है कि 19 से 27 अप्रैल तक विदेश दौरे पर गए मुख्यमंत्री के साथ पत्नी कल्पना सोरेन के अलावा नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की भी टीम है। उनमें मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उद्योग सचिव अरवा राजकमल और अन्य अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री स्पेन और स्वीडन में कई औद्योगिक ईकाइयों का दौरा किया। वोल्वो के प्लांट का निरीक्षण करने के अलावा कंपनी को झारखंड में यूनिट लगाने का ऑफर दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री व उनकी टीम ने कई औद्योगिक समूहों, वहां की सरकार के प्रतिनिधियों व अन्य संगठनों के साथ बैठक की। पूंजी निवेश के लिए आमंत्रित किया।