logo

कोयल नदी किनारे मिला ससुराल आए युवक का शव, चैनपुर में हत्या से मचा हड़कंप

palamu7879.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू  जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेडाबार में ससुराल आए एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव निर्वस्त्र हालत में कोयल नदी के पास से बरामद हुआ है। युवक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो नावाबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि युवक को देखकर लगता है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसके बाद हत्या कर शव को फेंक दिया गया। बहरहाल, पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश में है। 

दरअसल योगेंद्र सिंह की शादी 2 वर्ष पहले चेडाबार गांव में हुई थी। पत्नी को इंटर की परीक्षा दिलाकर ससुराल आए थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद योगेंद्र घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे। जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने देर रात तक खोजबीन की। आसपास में पूछताछ की। जब कहीं से कुछ भी जानकारी नहीं मिली तो परिजन शनिवार की दोपहर बाद चैनपुर थाना में योगेंद्र की लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई। वहीं, शव मिलने के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags - Koyal river body found Chainpur murder case Palamu Chedabar village incident Palamu district Jharkhand crime youth murdered in in laws house Yogendra Singh death case Nawabazar police station area Chainpur police investigation dead body found near