logo

रांची में फंदे से लटका मिला युवक का शव

ेपोन40.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के लदनापीढ़ी स्कूल के पास नदी किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। स्थानीय लोगों ने सुबह-सुबह शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नामकुम थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा संदेह व्यक्त किया है। उनका मानना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।