logo

श्रावणी मेले ड्यूटी से लापता पुलिस जवान की पलामू में मिली लाश, पत्थर से कुचकर हत्या की आशंका

DEADBODY1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पलामू जिले में एक पुलिस जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। जहां विजय उरांव की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि विजय देवघर में श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे। और आज गुरुवार को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एक जंगल से उनका शव बरामद किया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार जवान की गला दबाकर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। उसके बाद मामले की गहन जांच में जुट गई है। 
मिली सुचना के आधार पर लेस्लीगंज थाना पुलिस को गुरुवार को जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसके बाद जांच में पता चला कि यह शव पुलिस जवान विजय उरांव की है, जो पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकि के निवासी थे। जिनकी मुसाबनी के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग चल रहा था। और इस साल के श्रावणी मेले के लिए देवघर में तैनात किया गया था।
मृतक जवान की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति को श्रावणी मेले के दौरान देवघर में तैनात किया गया था। इसके बाद उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। वहीं उनके साथी जवानों ने भी काफी तलाश की जिसके बाद उसकी पत्नी ने इस मामले में सीटीसी मुसाबनी और पलामू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar palamu news palamu latest news police jawan dead body