logo

24 दिन बाद मिला जोन्हा फॉल में डूबे DPS स्कूल के टीचर का शव 

johna1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
डीपीएस रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष का शव 24 दिन बाद जोन्हा फॉल से बरामद किया गया। वह 19 जून को दोस्तों के साथ जोन्हा जलप्रपात घूमने गए थे, जहां फोटो खिंचवाने के दौरान फिसलकर तेज बहाव में बह गए थे। घटना के वक्त भारी बारिश के कारण फॉल का जलस्तर बहुत अधिक था। 13 जुलाई को उनका शव फॉल से करीब 4 किलोमीटर दूर एक झाड़ी में फंसा मिला। पिछले एक महीने से राहत टीम और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। शव मिलने के बाद परिजनों को सूचित कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest News Ranchi News Ranchi Hindi News Jonha Falls DPS School Teacher